Powered By Blogger

सोमवार, फ़रवरी 11

सत्य अहिंसा का पुजारी


                                                         
              सत्य-अहिंसा का पुजारी, बना आम  इंसान, 
           हक़ अपना बाँट रहा, सजी  रसूखदारों  की दुकान |

            दरियादिली में  गया  डूब ,ज़िंदगी को गया भूल ,
              महंगाई को सर पर बिठा,दर्द  में गया  झूल |

            मुहब्बत  की  मारामारी,सभी  को  एक  बीमारी, 
          हाथों में सभी के फोन, क्यों अकेलेपन  की  सवारी ?

           सोच-समझ में उलझा, दिन-रात गोते लगा रहा ,
           चक्रव्यूह  बनी ज़िदगी,ताना-बाना  बुन  रहा |

          आँखों  पर   पट्टी  प्रीत  की,  शब्द  मधुर  बरसाये, 
          मोह  रहे   शब्द  नेताओं  के,प्रीत  में  जनता  सोये |

             एक तबका दर्द  में  डूबा रहा,नेता फूल बरसा रहे, 
           मीठी-मीठी  बातों  से,पेट  की  आग बुझा  रहे |

                             -  अनीता सैनी 

43 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुंदर जी
    व्यंगात्मक रचना

    जवाब देंहटाएं
  2. यथार्थ पर सुन्दर व्यंग्यात्मक रचना ।

    जवाब देंहटाएं
  3. यथार्थ जीवन सजीव चित्रण
    सुंदर रचना

    जवाब देंहटाएं
  4. आम इन्सान तो नेताओं से ठगे जाने और उन से अपना खून चुसवाने के लिए पैदा हुआ है. यही उसकी नियति है.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सह्रदय आभार आदरणीय | बहुत ख़ुशी हुई आप की टिप्णी मिली |
      क्या यह नियति कभी नहीं बदलेगी ?
      देख कर लग रहा है हम विनाश की और अग्रसर हो रहे है |
      सादर

      हटाएं
  5. बहुत सुंदर प्रस्तुति।

    जवाब देंहटाएं
  6. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल बुधवार (13-02-2019) को "आलिंगन उपहार" (चर्चा अंक-3246) पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सह्रदय आभार आदरणीय चर्चा में स्थान देने के लिए |
      सादर

      हटाएं
  7. सुन्दर व्यंग रचना

    जवाब देंहटाएं




  8. आपकी लिखी रचना आज "पांच लिंकों का आनन्द में" बुधवार 13 फरवरी 2019 को साझा की गई है......... http://halchalwith5links.blogspot.in/ पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सह्रदय आभार आदरणीया पम्मी जी
      पांच लिंकों का आनन्द में मुझे स्थान देने के लिए |
      सादर

      हटाएं
  9. सोच समझ में उलझा, दिन - रात गोते लगा रहा ,
    चक्रव्यूह बनी जिंदगी, ताना - बाना बुन रहा |
    बहुत खूब ।

    जवाब देंहटाएं
  10. सत्य वचन बेहद सार्थक सृजन अनीता जी..👌👌

    जवाब देंहटाएं
  11. वाह धार दार यथार्थ ।
    सार्थक रचना सखी।

    जवाब देंहटाएं
  12. बेहतरीन रचना सखी

    जवाब देंहटाएं
  13. एक तबका दर्द में डूबा रहा, नेता फूल बरसा रहे,
    मीठी - मीठी बातों से , पेट की आग बुझा रहे |
    सटीक प्रस्तुति....
    बहुत ही लाजवाब।

    जवाब देंहटाएं
  14. सुंदर लेखन । बहुत-बहुत बधाई आदरणीय ।

    जवाब देंहटाएं
  15. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  16. जनता की कमियों एवं पीड़ा को व्यक्त करती सुन्दर रचना.

    जवाब देंहटाएं
  17. हर शब्द अपनी दास्ताँ बयां कर रहा है आगे कुछ कहने की गुंजाईश ही कहाँ है बधाई स्वीकारें

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. शुभ प्रभात आदरणीय 🙏🙏
      उत्साहवर्धन टिप्णी के लिए, तहे दिल से आभार आप का |
      सादर

      हटाएं