Powered By Blogger

मंगलवार, अप्रैल 2

विज्ञान की महिमा


                                                      
पत्थर के पेड़ हरे होंगे, 
मानव  ज्ञान  की  राह  चला, 
धरा  का  सीना  छलनीकर,  
लेने  उस  की     थाह  चला |

न पतझड़,न वसंत  का इंतज़ार, 
 धरा  का  दामन  होगा  भरा, 
      फूलों का होगा ढेर, 
  दर्द  में  डूबी  होगी  धरा |

भँवरों के भिनभिनाने का भार, 
न फूलों को लेना होगा, 
फूलों को अपना अस्तित्त्व, 
ताक पर रख  देना  होगा |

रंगों में   लिपटे  होंगे फूल, 
नज़ारों   में  होगी  रंगीनियत,  
    फूल  होगें  पत्थर के, 
न  होगी  फूलों  में  मासूमियत |

फूलों  से  सुन्दर  फूल  होगें पर, 
फूलों  में  वो  ख़ुशबू  न  रहेगी, 
पत्थर  की   वरमाला  होगी, 
पत्थर  से  फ़िर  सेज   सजेगी |

आवतों  ने बुना जाल, 
बुद्धि की  यही  कलाकारी, 
विज्ञान-यान  पर सवार मानव, 
खोज है यह चमत्कारी |

दौड़ रहा मस्तिष्क मानव का, 
 हृदय पर की सवारी, 
शीतलता की राहत होगी, 
प्रगति की आयी बारी |

धरा को पत्थर-फूल से सजाया, 
सूरज-चाँद पर  जाने की  तैयारी, 
मानव  चला  प्रगति  की  राह, 
विज्ञान  की  यह   महिमा  सारी |
  
           - अनीता सैनी 

20 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत खूब ......, सुन्दर सृजन अनीता जी 👌👌

    जवाब देंहटाएं
  2. बेहतरीन प्रस्तुति सखी

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुंदर प्रस्तुति, अनिता दी।

    जवाब देंहटाएं
  4. पत्थर के पेड़ हरे होगें
    .
    बेहतरीन मैम... ओजपूर्ण पंक्ति

    जवाब देंहटाएं
  5. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल बुधवार (03-04-2019) को "मौसम सुहाना हो गया है" (चर्चा अंक-3294) पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सहृदय आभार आदरणीय चर्चा में स्थान देने के लिए
      सादर

      हटाएं
  6. दमदार¡ आने वाले दिनों का भयावह चित्रण सखी दुखद पर चिंतन परक।
    बहुत सार्थक।

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत खूब। पत्थर के पेड़ हरे होंगे। क्या बात है। सार्थक रचना। सादर।

    जवाब देंहटाएं
  8. प्रिय अनिता --ज्ञान और विज्ञानं के तर्क प्रस्तुत करती सशक्त रचना |सब कुछ पत्थर का होगा तो कहाँ मन भी लचीला रहेगा | वह भी तो पत्थर का होगा | सार्थक रचना के लिए शुभकामनायें |

    जवाब देंहटाएं