Powered By Blogger
भारतरत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भारतरत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, जुलाई 28

भारतरत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम



सादगीपूर्ण  जीवन,  
 ज़िंदगी  का  सार  समझाता   है, 
भारत का महान सपूत,
 हमें जीवन की राह  दिखाता  है |

समर्पण की परिभाषा,
 व्यक्तित्व  में  झलकती   है, 
जीवन के हर पहलू में,
 महानता की  महक मिलती है |

इंसान को इंसानियत का पाठ, 
विचारों से भविष्य को सतत प्रवाह मिलता  है,
कृतित्व  से महकाया दुनिया को, 
  जीवन का आचरण बुलंदियों की राह दिखाता  है |

व्यक्तित्व में झलकता नूर,
 जीवन कोहिनूर-सा चमकता है,
इंसान के लिबास में,
 धरा पर आया  फ़रिश्ता,
कर्तव्यनिष्ठा का पाठ उनकी  छवि में झलकता है |

- अनीता सैनी