Powered By Blogger

गुरुवार, सितंबर 27

भाल धरा का



प्रीत रंग फैला धरा पर 
हुई मुखरित नेह की छाँव 
रंग-बिरंगी घटाएँ उमड़ीं  
उमड़ रही गगन की प्रीत 
नेह रंग में बरसे बादल 
हुआ धरा का आँचल हरा 
हर रंग में  रंग चुकी 
नेह रंग लगा गहरा 
दुल्हन-सी सजी बैठी 
ओढ़े प्रीत रंग ओढ़नी 
मंद-मंद मुस्काती 
ख़ुशियाँ आँगन महकाती 
हर रंग फ़बता इस पर 
लगे रूप की देवी 
प्रीत रंग फैला धरा पर 
हुई मुखरित प्रीत की छाँव 
सजा आज रंगों का थाल 
जैसे हो धरा का भाल |

- अनीता सैनी 

बुधवार, सितंबर 26

तसव्वुर-ए-जहां


तसव्वुर ही कहें  ख़्वाहिशों  की शमशीर के शिकार बन बैठे
महफ़िल में  लगे  चार  चाँद  हम  ग़मों  के  पास  जा बैठे ।


ता-उम्र  मुहब्बत  तलाशते  रहे,बेरुख़ी   में  ग़ालिब  बन  बैठे
 मिली  तसव्वुर  की  सौग़ात ज़िदगी अल्फ़ाज़  में डुबो  बैठे।


तन्हाइयों के उल्फ़त से डरता रहा जहां, हम उनसे  मुहब्बत कर  बैठे
तसव्वुर में डूबे रहे  हर वक़्त,लोग हमें जाने क्या से क्या समझ  बैठे ।

अनीता सैनी 

मंगलवार, सितंबर 25

बटोही

      
अबकी बार  गुज़रो,
उस राह से, 
ज़रा ठहर जाना,  
पीपल की छाँव में, 
तुम पलट जाना,  
उस मिट्टी के ढलान पर,  
बैठी है उम्मीद, 
साथ उस का निभा देना, 
तपती रेत पर डगमगाएँगे क़दम,  
तुम हाथ थाम लेना,  
उसकी ज़मीरी ने किया है, 
ख़्वाहिशों का क़त्ल, 
तुम दीप अरमानों का जला देना, 
ना-काम रही वो राह में,  
ना-उम्मीद तो नहीं, 
बटोही हो तुम राह के, 
मंज़िल तक  पहुँचा देना |

-अनीता सैनी 

सोमवार, सितंबर 24

समय का तख़्त


हवाओं ने लहराये  गुमनाम मँसूबे, 
हाथों  ने  फिर तेरा नाम सँवारा, 
भूल चुकी  इश्क़  का गलियारा, 
धड़कनों ने  फिर तेरा नाम पुकारा |


बेजान  साँसें  सुलग  उठी, 
मिला अरमानों को  सहारा, 
हाल -ए -दिल की सुनी दास्तां, 
समय के तख़्त ने फिर पुकारा |


मोहब्बत का  अंदेशा रहा हमें, 
ख़ैरियत लिख देते अल्फ़ाज़   में, 
 क्यों बंदिशें  लगा रखीं  धड़कनों पर, 
ख़ाली लिफ़ाफ़ा भेज देते याद  में |

          - अनीता सैनी 

शनिवार, सितंबर 22

तृष्णा

पल -पल  बहती,
हर  पल  कहती,
ज़हन  में  मचलती,
साँसों  में  सुलगती,
प्रज्ञा   को   दबाती,
कोई  और   नहीं,
मानव   की  तृष्णा,
उसे  सताती।

नैतिकता को दूर  बिठाती,
कृत्य-अकृत्य सब करवाती,
राह सुगम  और
जल्द  पहूँचाये,
इसी   सोच  को  गले  लगाती,
कोई  और  नहीं,
यही  तृष्णा  मानव  को  नचाती ।

लालायित  मन  दौड़  लगाता,
सुकूं की छाँव कभी न पाता,
ऐसी   विपदा,
 हार  न   पाती,
थक जाता,
लड़खड़ाता जाता,
कोई और नहीं,
यही तृष्णा,
आँचल  थामे  ख़ूब लुभाती ।

बुधवार, सितंबर 19

ज़िंदगी


दहलीज़   का  सन्नाटा,
आँगन  की  ख़ामोशी,
मासूम निःशब्द निगाहें,
तलाश  रही   हर  पल,
आहट  ज़िंदगी   में  ।

असुवन में समा गयी, 
साँसों संग बह गयी
कुछ  क़दम चली,
राह  में  रह  गयी  ।

बेख़बर हुयी   या,
 बिखर गयी ,
कुछ कदम चली,
 लड़खड़ा  गयी,
वहीं दहलीज़  पर,
 सिमट कर रह गयी ।
तुम्हारे इंतज़ार में,
 ज़िंदगी चलना  भूल  गयी ।

# अनीता सैनी 

शुक्रवार, सितंबर 14

सायली छंद




सभ्यता
मायूस हुई
दहलीज़  पर बैठी
तोड़  रही
 दम ।


परिवार
बिखर  रहें
फैल  गया  अकेलापन
बेचैन  मनुष्य
सिमटा ।


बेख़बर
बिलखता  इंसान
इंसानियत  खो  रहा
बन  बैठा
हैवान  ।


ख़्वाब
दिल  के
आँखों  में  सँजोये
काजल  से
छुपाये ।


शब्दों
में   संजोई
बिखर  रही  ज़िंदगी
फिर  एक
हुई।

बुधवार, सितंबर 12

तलब मंज़िल की



सीने  में  सिसक रही,
शिद्दत उसे पाने  की,
क़दम लड़खड़ा  रहे,
चाहत रही  गले लगाने  की,
हौसले  कब  डगमगाये  ?
रफ़्तार  रही ,
आसमा  को  छूने  की।

न मंज़िल  के निशां होते,
न  क़दमों में मक़ाम होता,
गर  राहों में काँटे न होते,
न  मिलती तपती धूप,
न क़दमों को गति मिलती,
न मंजिल की तलब होती।

गर मिल जाती सुकूँ  की छाँव,
बहता शीतल जल,
मिल जाता सफ़र में ठाव ,
न होती यह महफ़िल,
न थिरकते  ये  पाँव।

#अनीता सैनी 

शनिवार, सितंबर 8

कह मुकरियाँ छंद

                           

प्रथम प्रयास...त्रुटि हेतु माफ़ी। 



     छिपे   राज़  करे  उजागर,
     कर्म   पथ    उसे   दिखाकर ।
     हर   मानव   को   राह   दिखाय।।
     ऐ ! सखी  सूरज ,ना  सखी  समय।


     देख   मनुष्य  खूब   ललचाये,
     साथ  रहने    को   वह   तिलमिलाये।
     आये   द्वार  पर  खोये  मति।।
      ऐ ! सखी  साजन, ना सखी सम्पत्ति।


    याद  में  उसकी  नैना  बरसे,
    सुबह-सवेरे  दिल  ये  तरसे।
     प्रीत   में  उसकी  सुध-बुध  खोयी ।।
     ऐ ! सखी साजन, ना  सखी भाई।


   अपनी  तपन  किसे  बताये ?
   ज्योंति  ज्ञान  की  वह  जलाये।
    सूरज-सा   उजियारा    धरुँ ।।
   ऐ ! सखी  दीपक ?  ना सखी गुरु।

          #अनीता सैनी