Powered By Blogger

मंगलवार, फ़रवरी 10

जीवन का हस्ताक्षर


जीवन का हस्ताक्षर
✍️ अनीता सैनी
….
बहुत सुंदर संयोग है,
या कहूँ
अर्थ से भरी हुई नियति।

पीछे पलट कर
न देखने की चाह के बावजूद
समय
ख़ुद पलट कर
सामने आ खड़ा होता है।

ठीक उसी तारीख़ के साथ।
7 फ़रवरी, शनिवार
वह दिन
जब किसी नन्ही उँगली ने
मेरी उँगली थामी थी।

और दो दशक बाद
ठीक उसी शनिवार
7 फ़रवरी को
‘खरोंच’
मेरे जीवन में
प्रवेश करती है।

होनी कहती है-

यह कोई
सुंदर संयोग नहीं
जीवन का
अपना हस्ताक्षर है।

पर आप मुझे शुभकामनाएँ कह सकते हैं।
 बच्चों को खूब आशीर्वाद 💐

2 टिप्‍पणियां:


  1. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 11 फरवरी 2026 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत बहुत बधाई आप दोनों को!

    जवाब देंहटाएं